
संगम नगरी में मंदिरों को जल्द खोलने की मांग , आखिर कब तक बंद रहेंगे भगवान
प्रयागराज। कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की बढ़ती समय सीमा के साथ ईश्वर के दर्शन भी भक्तों के लिए दर्लभ होते जा रहे है। संगम नगरी में 19 मार्च से मंदिरों के कपाट बंद है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब दो माह से अधिक के समय से मंदिरों में भक्तों के आवाजाही पर मनाही है। लॉकडाउन के चलते मंदिरों में रहने वाले पुजारियों, सेवादारों, महंत और भक्तों के जीवनयापन का संकट बढ़ता जा रहा है। मंदिरों में लाखों लाख श्रद्धालुओं के आने से परिसर गुलजार रहता था। वही कोरोना की इस महामारी में भक्त की भगवान की दूरी परेशानी का सबब बनती जा रही है। मंदिर के सेवादारों के जीवन यापन के संकट को देखते हुए भगवान भी इससे मुक्ति का इंतज़ार कर रहे है ।
सैकड़ों परिवार का जीवन संकट में
संगम नगरी में 19 मार्च से मंदिरों में दर्शन पूजन बंद है।शहर में विश्व प्रसिद्द बड़े हनुमान मंदिर सहित बेनी माधव मंदिर, मनकामेश्वर धाम, पांडेश्वर धाम, अलोप शंकरी मंदिर बीते 68 दिनों से बंद है।अब मंदिर में रहने वाले सेवादारों सहित महंतों को भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत योग गुरु स्वामी आनंद गिरी के अनुसार मंदिर में डेढ़ सौ लोग हैं जिनका परिवार मंदिर से ही चलता है। इन परिवारों के जीवनयापन का संकट मंडरा रहा है। हालांकि इस दौरान मंदिर जो भी इनके लिए कर सकता है वह कर रहा है।
मंदिरों के लिए गाइडलाइन जारी करे सरकार
स्वामी आनंद गिरी ने कहा कि सरकार को मंदिरों के लिए नई गाइडलाइन लानी चाहिए।सरकार की ओर से मंदिरों को कोई भी राहत नहीं दी गई है। ऐसे में मंदिर अगर नहीं खुलेंगे तो बड़े पैमाने पर लोगों को दिक्कत होने जा रही है। सरकार अगर गाइडलाइन देती है तो उसका पालन होगा। उन्होंने कहा की मंदिरों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का मानक तय करके सरकार मंदिरों को खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए। मंदिरों को खोलने पर प्रदेश सरकार अगर मंदिरों को सैनिटाइजर मशीन उपलब्ध कराती है ,तो भक्तों को सैनिटाइज करने के बाद मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। नही तो मंदिर अपनी व्यवस्था के तहत सरकार की गाइड लाइन का पालन करेगा।
नियमित हो रही आरती
वैश्विक महामारी के संकट काल में भक्त जहां अपने आराध्य की आराधना करने के लिए परेशान है।तो वही ईश्वर को भी अपने भक्तों का इंतजार है। बड़े हनुमान मंदिर के छोटे महंत स्वामी आनंद गिरी महाराज ने बताया कि 19 मार्च मंदिर में दर्शन बंद है। हालांकि इस दौरान मंदिर की साफ.सफाई मंदिर में दोनों समय नियमित की आरती भगवान का स्नान श्रृंगार चल रहा है।
Updated on:
27 May 2020, 3:37 PM IST
Published on:
27 May 2020, 3:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.