2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगमनगरी से अब देश के 12 शहरों के लिए सीधी उड़ान, प्रयागराज-इंदौर का किराया 3200 रुपये

Direct Air Connectivity to Start from Prayagraj and 12 Cities- निजी विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) द्वारा प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी देश के 12 प्रमुख शहरों से हो जाएगी। इससे प्रयागराज से इंदौर का सीधा संपर्क मात्र दो घंटे में पूरा हो सकेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Nov 2021, 1:28 PM IST

Direct Air Connectivity to Start from Prayagraj and 12 Cities

Direct Air Connectivity to Start from Prayagraj and 12 Cities

प्रयागराज. Direct Air Connectivity to Start from Prayagraj and 12 Cities. निजी विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) द्वारा प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी देश के 12 प्रमुख शहरों से हो जाएगी। इससे प्रयागराज से इंदौर का सीधा संपर्क मात्र दो घंटे में पूरा हो सकेगा। इसके दो हफ्ते बाद प्रयागराज-पुणे के बीच फ्लाइट सेवा भी शुरू हो जाएगी। वर्तमान समय में प्रयागराज से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट संचालित हो रही है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, गोरखपुर, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, पुणे, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु के लिए भी सीधी फ्लाइट प्रयागराज से चल रही है। अब इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद प्रयागराज से कुल 12 शहरों की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे फ्लाइट से व्यापार और पर्यटन को बढ़ाया मिलेगा।

प्रयागराज-इंदौर का किराया 3200 रुपए तय

प्रयागराज से इंदौर का किराया 3200 रुपये है। प्रयागराज से इंदौर का सीधा संपर्क शुरू होने से मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के बीच हवाई विस्तार होगा। प्रयागराज से अलावा जोधपुर और सूरत के लिए भी सीधी उड़ान हो सकेगी। इससे पहले 2019 तक कुंभ मेले के बाद जेट एयरवेज द्वारा इंदौर फ्लाइट का संचालन सप्ताह में तीन दिन हो रहा था लेकिन कंपनी बंद हो जाने की वजह से यह सेवा बंद हो गई। फिलहाल अब इंदौर के लिए इंडिगो द्वारा एटीआर श्रेणी का विमान रविवार से शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले प्रदेश के संविदा कर्मियों को वेतन वृद्धि का तोहफा, एक नवंबर से कर्मियों पर लागू होगा बढ़ा हुआ पारिश्रमिक

ये भी पढ़ें: अब 70 की उम्र में रिटायर होंगे यूपी मेडिकल कालेज के शिक्षक, हर कालेज में 51 शिक्षक होने पर नेशनल मेडिकल काउंसिल से मिलेगी मान्यता

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश