31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: CJI डीवाई चंद्रचूड़ पहुंचे विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के दरबार, पत्नी के साथ की पूजा

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. धनंजय वाई चंद्रचूड़ शनिवार को विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे। चीफ जस्टिस ने पत्नी के साथ मां विंध्यवासिनी के चरणों में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Krishna Rai

•

Updated: 13 Jul 2024, 8:47 PM IST

CJI DY Chandrachud reached Vindhyachal

CJI DY Chandrachud reached Vindhyachal: शनिवार की शाम भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ विंध्याचल मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मां के दरबार पहुंचकर उन्होंने विधि विधान से दर्शन पूजन किया। फिर वहां से वाराणसी के लिए निकल गए। दर्शन से पूर्व जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। सुरक्षा के भी चाक चौबंद इंतजाम किये गए थे। मंदिर परिसर, परिक्रमा पथ एवं चारों प्रमुख मांगों पर साफ सफाई व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किये गए थे।

देखा कारिडोर और किया पौधरोपण
चीफ जस्टिस आफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के उपरांत विंध्याचल कारिडोर को भी घूमकर देखा। इसके अलावा उनके द्वारा परिसर में ही पौधरोपण भी किया गया।

सुरक्षा के थे चौकस इंतजाम
मुख्य न्यायाधीश को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके अलावा उनकी सुरक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे व भू- राजस्व के साथ ही उपजिलाधिकारी सदर, दो डिप्टी कलेक्टर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी व ज्येष्ठ खान अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी विभिन्न व्यवस्था के लिए लगाई गई थी। इसके साथ ही उनके भ्रमण कार्यक्रम के लिए अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल को ओवर आल इंचार्ज बनाया गया था।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश