23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Prayagraj News:एक जून से यमुना पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद,35000 बड़े वाहनों का रास्ता बंद,आइए जाने क्या है मामला?

Prayagraj News:इस पुल से हररोज लगभग 35000 बड़े वाहन का आवागमन होता है।ये बड़े वाहन अधिकतर रीवा, सतना से सीमेंट लेकर वापस आते हैं।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और गुजरात से भी काफी वाहनों का आवागमन होता है।यातायात विभाग इससे संबंधित प्रक्रिया के तहत तैयारी कर रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Prayagraj News:एक जून से यमुना पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद,35000 बड़े वाहनों का रास्ता बंद,आइए जाने क्या है मामला?

यमुना पुल प्रयागराज

प्रयागराज संगम नगरी के नए यमुना पुल पर ट्रैफिक को लेकर दिक्कत बढ़ने जा रही है।तीन महीने तक पुल की मरम्मत होगी।एक जून से बड़े वाहनों का पुल पर आवागमन ठप हो जाएगा।एक लेन से ही छोटे वाहन जाएंगे।फोरलेन वाले पुल की मरम्मत में 17 करोड़ रुपए खर्च होगा।पुल की मरम्मत फ्रांस की कंपनी करेगी।नैनी से शहर आने वाला रूट पूरी तरह से बंद रहेगा।जाम से निपटने के लिए पुराना यमुना पुल सहारा बनेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा ने बताया कि 1510 मीटर लंबे पुल की मरम्मतीकरण में 3 माह का समय लगेगा।नैनी से शहर आने वाले पुल मार्ग का ज्वाइंटर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है।इसे ध्यान में रखते हुए पहले इस लाइन में रिपेयरिंग और वेयरिंग बदली जाएगी।समय-समय पर कुछ दिन के लिए आवागमन बहाल भी किया जाएगा।

बताते चलें कि नए यमुना पुल पर साल 2004 से आवागमन चालू हुआ था। 20 साल में इसकी मरम्मत जरूरी होती है। इसीलिए पुल की मरम्मत होगी।इस पुल से हररोज लगभग 35000 बड़े वाहन का आवागमन होता है।ये बड़े वाहन अधिकतर रीवा, सतना से सीमेंट लेकर वापस आते हैं।मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र और गुजरात से भी काफी वाहनों का आवागमन होता है।यातायात विभाग इससे संबंधित प्रक्रिया के तहत तैयारी कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग