
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक मदरसे में नकली नोट बनाने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। मौके पर से जाली नोट छापने का 3 बंडल खुला कागज और जाली नोट बनाने के उपकरण बरामद किए गए है।
प्रयागराज जिले के अतरसुइया इलाके के एक मदरसे में जाली नोट छापने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह खेल एक मौलवी की देखरेख में चलाया जा रहा था। प्रयागराज पुलिस ने मौलवी से साथ-साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डेढ़ लाख रुपये के जाली भी नोट बरामद किए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि यह खेल काफी समय से मदरसे में चल रहा था और नकली नोट छापकर जगह जगह सप्लाई किए जाते थे।
आपको बता दें कि आरोपियों के कब्जे से 100 रुपए के 1300 नकली नोट बरामद किए गए हैं। साथ ही 234 पेज प्रिंट किया बिना कटा नोट, एक लैपटॉप,एक कलर प्रिंटर और कई उपकरण बरामद हुए। बताया जा रहा है कि मदरसे के कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफसीरुल आरीफीन ने यहां जगह मुहैया दिलाई थी और वह कुछ हिस्सा भी लिया करता था।
Updated on:
28 Aug 2024 05:55 pm
Published on:
28 Aug 2024 05:53 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
