16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मशहूर सर्जन डॉक्टर अशोक त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी ,मचा हडकम्प

कहा ज्यादा नाटक किया तो दोनों बेटो को भी मार दूंगा

2 min read
Google source verification
 Dr Ashok Tripathi threatens

मशहूर सर्जन को जान से मारने की धमकी

इलाहाबाद शहर के कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर में रहने वाले मशहूर डॉक्टर और उनके बच्चो को जान से मारने की धमकी दी गई है। डॉ अशोक त्रिपाठी को दो दिन से लगातार धमकी दी जा रही है। धमकी के बाद से डॉ उनका परिवार और स्टाप परेशान है। डॉ अशोक के मुताबिक़ उनकी किसी से कोई रंजिश नही है। लेकिन जो भी है वो सब को जानता है। कैंट थाने में दर्ज मुकदमे में डॉ ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक़ दो दिनों से डॉ अशोक को फ़ोन को धमकाया जा रहा है। धमकी देने वाले ने डॉक्टर के दोनों बेटों का भी नाम लिया और कहा की उन्हें भी मार देंगे। धमकी के बाद डॉक्टर ने एडीजी एसएन साबत और एसएसपी आकाश कुल्हारी से मिलकर पुरे मामले की जानकारी दी। बीते दो दिनों तक डॉ अशोक त्रिपाठी को धमकी दी गई ।

बीती देर रात डॉ ने कैंट थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज करा दिया है। शहर के मशहूर सर्जन अशोक त्रिपाठी का राजापुर क्षेत्र में निजी अस्पताल है। 3 और 4 दिसंबर को डॉक्टर के मोबाइल पर फोन आया उसने धमकी दी गई। फोन करने वाले ने कहा कि अब तुम्हारा काम तमाम होने वाला है। उसने कहा की तुम्हारे टुकड़ों का भी पता नहीं चलेगा। यही नही बेख़ौफ़ बदमाश ने उनके कहा की तुम्हारे बेटे हैं ना मैं उन सब को जानता हूं ज्यादा नाटक किया तो उन्हें भी मार दूंगा ।डॉक्टर ने फोन काट दिया।जिसके बाद लगातार 10 बार कॉल की गई । लगातार आ रही काल के बाद जब रात में डॉक्टर ने फोन रिसीव नहीं किया । लेकिन उसके बाद भी जब रात में भी फोन आना नही बंद हुआ तो जैसे ही डॉ ने फोन रिसीव किया फिर धमकी दी गई।उसके बाद डॉक्टर ने अपने कर्मचारियों से उस नंबर पर कॉल करवाई तो फोन रिसीव किया गया। फोन रिसीव करने वाले ने कहा अशोक त्रिपाठी इसी हफ्ते मार दिया जाएगा। डॉक्टर ने अफसरों को जानकारी देने के बाद रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बता दे की इसके पहले शहर के मशहूर सर्जन डॉ बंसल को उनके चैम्बर में घुस कर गोली मार दी गई थी।जिसका खुलासा आज तक नही हो सका , वही मेडिकल कालेज के डॉ एनएन गोपाल को भी बदमाशो कुछ माह पहले मारने की धमकी दी थी।डिप्टी सीएम और हेल्थ मिनिस्टर के शहर में बेख़ौफ़ बदमाशो के हौसले बुलंद है।उन्हें ना कानून का डर है।और ना ही पुलिस के ग्राउंड जीरो इनकाउंटर का पुलिस के मुताबिक़ डॉ को जिसने भी धमकी दी है।उन्हें जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करेगी।हर पहलू पर जाँच की जा रही है। डॉ से भी कहा गया है की उन्हें उन्हें कुछ भी जानकारी या संदेह होता है।जानकारी दें ।