भाजपा नेता संबित पात्रा ने अपने बयान में कहा, "मुझे भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी से प्रयागराज आने का अवसर मिला है। यहां की व्यवस्थाएं बहुत ही उत्कृष्ट हैं। यहां तक कि 60 करोड़ लोग इस पुण्य अवसर पर आए हैं और सभी ने संगम में डुबकी लगाई है। यह एक बहुत बड़ी संख्या है, जो आस्था का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस महाकुंभ को 'एकता का कुंभ' बताया और कहा कि इस आयोजन से पूरे देश में एकता का संदेश प्रसारित हो रहा है।"