
Floods in prayagraj: प्रदेश में मानसून का सितम लगातार जारी है। यूपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश चल रही है। जिसके कारण नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में भले ही बारिश नहीं हुई है, लेकिन यहां के कई इलाके अब बाढ़ की जद में आ रहे हैं। हाल यह है कि प्रयागराज में गंगा और यमुना के किनारे पर बसे कई इलाकों में पानी भर गया है। सैकड़ों मकान पानी में डूब गए हैं। लोग छात्रों से नीचे नहीं आ पा रहे हैं खाने-पीने की भी समस्या आने लगी है। हालांकि एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुट चुकी है।
एनडीआरएफ की टीम ने बांटी राहत सामग्री
Floods in prayagraj: NDRF टीम द्वारा प्रयागराज के फाफामऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में खाद्य सामग्री वितरण किया गया। जिसमें लोगों को ब्रेड दूध और बिस्कुट आदि सामान दिए गए।
Published on:
15 Sept 2024 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
