23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ के बाद एक्टिव हुआ गुड्डू मुस्लिम, 50 लाख की रंगदारी मामले में पीटा गया फैसल, सामने आई यह कहानी

Guddu Muslim News : उमेश पाल की हत्या का मास्टरमाइंड अतीक अहमद का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम फिर से एक्टिव हो गया है। आरोप है कि एक व्यवसायी पर उसने हमला करवाया है।

2 min read
Google source verification

अतीक अहमद के गुड्डू मुस्लिम के एक्टिव होने का आरोप, PC- Patrika

प्रयागराज : धुरंधर-2 फिल्म आने के बाद अतीक अहमद की चर्चाएं तेज हैं। उमेश पाल की हत्या का मास्टर माइंड अब अतीक का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम फिर से एक्टिव हो गया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहा है। आरोप है कि गुड्डू के गुर्गे प्रयागराज में उसके नाम पर अवैध वसूली और जमीन कब्जाने का खेल खेल रहे हैं। धूमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई एक हिंसक घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।

बीच सड़क थार सवार दबंगों का तांडव

घटना धूमनगंज के नंदग्राम के पास की है। पीड़ित फैसल, जो कसारी-मसारी का रहने वाला है और गिट्टी-बालू का ठेकेदार है, अपनी जमीन के सिलसिले में वहां मौजूद था। तभी थार कार से आए दो दबंगों ने फैसल पर हमला बोल दिया।

हमलावरों ने फैसल को सड़क पर दौड़ाया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेतहाशा पीटा। हमलावरों ने चिल्लाते हुए कहा कि अगर उसने अपनी कीमती जमीन का बैनामा उनके नाम नहीं किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

50 लाख की जमीन और गुड्डू मुस्लिम का कनेक्शन

पीड़ित फैसल का आरोप है कि हमलावर माफिया अतीक अहमद और फरार अपराधी गुड्डू मुस्लिम के बेहद करीबी हैं। फैसल के मुताबिक ये गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के लिए 'फंड' इकट्ठा कर रहे हैं और व्यापारियों को डरा-धमकार अवैध वसूली कर रहे हैं। हमलावर फैसल की ऐनुद्दीनपुर स्थित जमीन (जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है) को जबरन अपने नाम करवाना चाहते हैं। पीड़ित का दावा है कि वसूली गई रकम सीधे गुड्डू मुस्लिम तक पहुंचाई जा रही है ताकि उसकी फरारी का खर्च चलता रहे।

5 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और पीड़ित की शिकायत के बाद प्रयागराज पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने अफजल, आलम, अकरम, अक्सान और अंजफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या इन हमलावरों का सीधा संपर्क अभी भी गुड्डू मुस्लिम से है।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। इस नई घटना ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।