बता दें कि पिछले सप्ताह सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका था। जिसके कारण कोर्ट को एक बार नए सिरे से नई तारीख का ऐलान करना होगा। इस मामले में आज यानी मंगलवार को दो बजे इस मामले में सुनवाई की जाएगी। जिसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्रा ही रहेंगे या कोई और रहेगा। दरअसल, अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने एडवोकेट कमिश्नर को बदलने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी लेकिन अदालत द्वारा मंगलवार की तारीख दिए जाने के बाद यह साफ हो गया है कि कल सर्वे का काम नहीं होगा।