
24 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिन जिलों में बारिश हो रही है, वहां गर्मी से राहत मिल रही है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि पूरे राज्य में बारिश नहीं हो रही, लेकिन जहां हो रही है, वहां झमाझम बरसात हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि 27 जुलाई को यूपी के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, मथुरा समेत कई जिलों में बिजली गिरने और गरज के साथ तेज बारिश की आशंका है।
मौसम विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर खुले में न जाएं और सुरक्षित स्थान पर रहें। मोबाइल चार्जिंग या धातु के खंभों से दूरी बनाएं रखें।
Updated on:
26 Jul 2025 10:16 pm
Published on:
26 Jul 2025 10:16 pm
