3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अलर्ट, देखें IMD की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

Heavy rain alert in these states (IANS)

Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में मॉनसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि फिलहाल राज्य में मॉनसून सामान्य रूप से सक्रिय है और यह गतिविधि अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में तेज बौछारें भी पड़ने की संभावना है।

लोगों को अलर्ट रहने की सलाह

मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासतौर से उन इलाकों में रहने वालों को जो निचले क्षेत्रों में बसे हैं। अचानक होने वाली बारिश से जलभराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

8 अगस्त को इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर में भारी बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।