2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में मौसम ने ली करवट, हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

सुबह करीब 7 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, पेड़-पौधे धुल गए और पूरे शहर में ताजगी महसूस होने लगी। लोग घरों की छतों और खिड़कियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए।

less than 1 minute read
Google source verification
झमाझम बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत

झमाझम बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत

प्रयागराज में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी। बीते कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे लेकिन सुबह आसमान में घने काले बादल छाए और तेज बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया।

बारिश से सड़कों पर बहने लगा पानी

सुबह करीब 7 बजे बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा, पेड़-पौधे धुल गए और पूरे शहर में ताजगी महसूस होने लगी। लोग घरों की छतों और खिड़कियों से बारिश का आनंद लेते नजर आए। बच्चे भी स्कूल जाने से पहले बारिश में भीगते दिखे।

बारिश से मौसम हुआ ठंडा

मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना रहा। लेकिन बुधवार की बारिश ने न सिर्फ मौसम को ठंडा किया, बल्कि लोगों को मानसिक रूप से भी राहत दी।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले हफ्तों में तापमान और गिर सकता है और लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत मिल सकती है। बारिश के इस बदले मिजाज ने पूरे शहर का मूड बदल दिया है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।