22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फागुनी गीत और रंगो की बरसात से गुलजार हुआ शहर

आज शहर में रंग,बाजी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Kumar Shukla

Mar 24, 2016

holy

holy

इलाहाबाद. शहर होली के महापर्व पर अबीर गुलाल के रंग मे रंग गया है। गली मुहल्ले से लेकर चौराहो पर लाउडस्पीकर के धुन मे नाच रहे लोग मस्ती मे सराबोर हैं। होलीयारो ने भी कोई कसर नही छोड रहे़। हर आने जाने वाले पर रंगो की बौछार की जा रही हैं। हर तरफ रंगो की मस्ती मे लोग धमाल मचा रहे हैं पारंपरिक तरीको से त्योहार जितना महत्वपूर्ण उतना ही नए पन के साथ युवा इसे मना रहे हैं । भोजपुरी गीतो से लेकर नये गानो पर क्या बच्चे क्या जवान सब झूमते नजर आ रहे हैं। वही शहर के पूराने इलाको की होली की अपनी अलग पहचान है ,आज भी यहॉ होलियारो की टोली घर घर जा कर फागुनी गीत गाती है। इस टोली पर घर की छत से रंगो की बरसात की जाती हैे

देश भर मे मशहूर लोक नाथ की होली यहॉ होलीयारो की टोली रंग गुलाल लेकर निकली है। जैसे जैसे होली परवान चढ रही होलीयारो की मस्ती सर चढ कर बोल रही हैं। लोक नाथ की होली कपडा फाड होली के लिए मसहूर है।यहॉ उत्साह से लबरेज होकर एक दूसरे के कपडे फाड़ देते है, होलीयारो के शरीर पर कपड़ा ना होना मस्ती का सुरूर नही बल्कि उनकी पंरपरा का हिस्सा है।

जीरो रोड पर हाथी खेलेगे होली
जीरो रोड़ चैराहे पर आज गजराज होली खेलेगें पूरे विधि विधान से पूजाअर्चना होगी संयोजक अमर वैश्य के अनुसार मुहल्ले के हर घर तक गजराज जाएगें रंगो को एक बड़े सागर मे रखा जाएगा लोगो पर रंग डालकर गजराज सब को सराबोर करेगें
ठठेरी बजार में तीन दिन तक चलने वाली रंगो की मस्ती मे आज एक दूल्हा और एक दूल्हन चूनी जाएगी जो पूरी बारात के साथ गली गली जाकर होली का गीत गाएगे और शुरू होगा मौज मस्ती का शिलशिला ।

ये भी पढ़ें

image