प्रयागराज

UPSC Topper: प्रयागराज की IAS टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट और नंबर देख हो जाएंगे हैरान

प्रायागराज की बेटी शक्ति दुबे ने सालों बाद प्रयागराज को टॉपर का ताज दिया है। अब ऐसे में हर कोई ये जानना चाहता है कि शक्ति के आखिर कितने मार्क्स आए थे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस परीक्षा में उनके कितने अंक आए थे।

2 min read

आईपीएस की फैक्ट्री कहलाने वाला इलाहाबाद को एक बार फिर से अपनी ताज वापस मिल गई है। सालों बाद यहां की बेटी शक्ति दुबे न सिर्फ यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया है बल्कि प्रयागराज के खोए सम्मान और गौरव को भी वापस लौटाया है। उनकी सफलता की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। अब ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि शक्ति ने इस परीक्षा में कितने अंक प्राप्त किए है। संघ लोक सेवा आयोग ने शक्ति दुबे की मार्कशीट जारी की है।

शक्ति दुबे की मार्कशीट देख रह जाएंगे दंग

शक्ति दुबे को सिविल सेवा परीक्षा में कुल 51.5 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्हें कुल 1043 अंक प्राप्त हुए, जिसमें से 843 अंक लिखित परीक्षा से और 200 अंक साक्षात्कार से आए हैं। ध्यान दें कि आईएएस की मेरिट 2025 अंकों से तय होती है, जिसमें लिखित और मुख्य परीक्षा के लिए 1750 अंक निर्धारित होते हैं  जबकि साक्षात्कार के लिए 275 अंक होते हैं। शक्ति दुबे ने 2025 में से 1043 अंक प्राप्त करके परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है।

यूट्यूब चैनल पर शक्ति दुबे का एक मॉक इंटरव्यू जारी किया

परीक्षा में टॉप करने के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर शक्ति के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब ऐसे में चहल एकेडमी ने अपने यूट्यूब पर उनका एक मॉक इंटरव्यू जारी किया है जिस पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आए हैं। इस वीडियो में वह कई सवालों के जवाब देती हुई नजर आ रही हैं। शक्ती ने अपनी स्कूली पढ़ाई प्रयागराज में पूरी की थी इसके बाद, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, 2018 में उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। बता दें कि 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें ये सफलता मिली।

शक्ति दुबे की सफलता उन सभी के लिए एक प्रेरणा है जो लंबे समय तक कड़ी मेहनत करने के बावजूद अभी तक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचे हैं। कहा भी जाता है कि जब मेहनत सही दिशा में हो तो सफलता को भी घुटने टेकने पड़ते हैं।

Updated on:
27 Apr 2025 05:49 pm
Published on:
27 Apr 2025 02:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर