Indian Railway: महाकुंभ 2025 को लेकर भारतीय रेलवे ने भी व्यापक तैयारी की है। मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करेगा। जिसमें 10,000 से अधिक नियमित गाड़ियां यात्रियों की सेवा में होंगी। इसके अलावा 3,000 से अधिक विशेष गाड़ियां चलाई जाएंगी।जो मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा सेवा प्रदान करेंगी।