11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक गैंग के बीच गैंगवार ! पुलिस को मिले फोन कॉल के रिकॉर्ड; जैनब के नाम से दे रहे धमकी

Mafia Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के करोड़ों के साम्राज्य पर कब्जा करने के लिए जंग छिड़ने लगी है। अतीक IAS-227 गैंग के दो फाड़ होने वाले हैं। करोड़ों की जमीन, मकान जो पुलिस और किसी अन्य की निगाह में नहीं हैं उन्हें अपना बनाने को लेकर गैंगवार छिड़ने की नौबत है। अतीक गैंग के सक्रिय सदस्य जो जेलों में बंद हैं, वहां से अपने गुर्गों के जरिए कब्जे की लड़ाई लड़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Bareilly news

Bareilly news

पुलिस और STF को फोन कॉल के रिकॉर्ड मिले
पुलिस और STF को कई ऐसी फोन कॉल के रिकॉर्ड मिले हैं, जिनसे अतीक गैंग के बदमाशों के बीच गैंगवार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। अतीक-अशरफ की मौत तक एक साथ चले। अब उनके करीबी गुर्गे अलग-अलग दिशा में चल रहे हैं। अतीक के दो बेटे उमर और अली जेल में हैं। दो नाबालिक बेटे बाल सुधार गृह में हैं। उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है। ऐसे में एक गुट ने अशरफ की बीवी जैनब और उसके घरवालों से संपर्क साध लिया है।

गुर्गे अब ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी को कब्जा करने में लगे हैं
अशरफ के करीबी रहे शूटर, गुर्गे अब ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी को कब्जा करने में लगे हैं। रिश्तेदारों के बीच भी कब्जे की जंग शुरू हो गई। अशरफ के साले सद्दाम के करीबी लोग जमीन और मकान पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश में जुट गए हैं।

जैनब के नाम से दे रहे धमकी
कई ऐसे मकान हैं जो अतीक के करीबियों के कब्जे में हैं। ऐसे मकानों को सद्दाम के करीबियों ने छोड़ने की धमकी दी है। धमकी जैनब के नाम से दी गई है। अतीक गैंग के बीच खास चर्चा यह है कि अशरफ के करीबी रहे गैंग मेंबर सद्दाम और जैनब के संपर्क में आकर वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। शूटरों, शाइस्ता परवीन और जैनब की तलाश में छापामारी करने वाली पुलिस टीमों को कई ऐसे गुर्गे मिले हैं जो वर्चस्व की इस कहानी को बयां कर रहे हैं।

JDF-56 को जैनब फातिमा से जोड़ रहे हैं
अतीक के आईएस-227 गैंग मेंबरों, उनके करीबियों के बीच जेडएफ-56 गैंग की चर्चा है। कहा जा रहा है कि एक दूसरे को धमकी देने, प्रॉपर्टी पर कब्जे के दौरान जेडएफ-56 का नाम लिया जा रहा है ताकि साफ हो सके कि यह जैनब और सद्दाम के पक्ष वाले हैं। अशरफ के करीबी जेडएफ-56 को जैनब फातमा से जोड़ रहे हैं।