23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर रेलवे की बड़ी तैयारी, 27-31 जनवरी तक चलेंगी 184 स्पेशल ट्रेनें 

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे। ऐसे में रेलवे ने 184 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से प्रयागराज तक पहुंच सकें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 24 Jan 2025, 11:55 AM IST

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार, 27 जनवरी से 31 जनवरी तक विशेष मेला गाड़ियां चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन प्रमुख शहरों जैसे बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट आदि से प्रयागराज के रामबाग और झूंसी स्टेशन तक किया जाएगा।

27 से 31 जनवरी तक विशेष गाड़ियां चलेंगी

27 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट एवं गोमती नगर स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिए कुल 16 मेला विशेष गाड़ियां तथा वापसी यात्रा के लिये कुल 14 मेला विशेष गाड़ियां चलेंगी। 28 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट, गोमती नगर, काठगोदाम एवं कासगंज स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी स्टेशन के लिये 23 मेला विशेष गाड़ियां चलेंगी। वापसी में झूंसी और रामबाग से 21 गाड़ियां चलेंगी।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ का आज 12वां दिन, अब तक रिकॉर्ड 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

29 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़ एवं दोहरीघाट स्टेशन से रामबाग तथा झूंसी के लिए 23 मेला विशेष गाड़ियों तथा वापसी के लिये कुल 24 मेला विशेष गाड़ियां चलेंगी। मौनी के बाद अगले दिन 30 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़ एवं दोहरीघाट स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिये कुल 21 मेला विशेष गाड़ियां चलेंगी। इसी तरह वापसी में 21 गाड़ियां चलेंगी। वहीं 31 जनवरी को सात और वापसी में 14 गाड़ियां चलेंगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग