6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए मेला प्रशासन ने बनाया ब्लू प्रिंट,सडको से सोशल साइड तक की होगी निगरानी

मेला क्षेत्र में 172 वाच टावर 137 डायवर्जन स्थल पर होगी जांच,

2 min read
Google source verification
kumbh mela

कुंभ मेला

प्रयागराज : कुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मेला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। करोंड़ों की सम्भावित भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन बेहद गंभीर है। संगम नगरी में दुनियां भर के अतिथियों के आगमन का आवाहन किया गया है।ऐसे में विदेशी मेहमानों से लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सुरक्षा मामले को अंतिम रूप देने में लगा है। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक का दौरा जारी है। कुंभ की तैयारियों की रिपोर्ट लगातार पीएमओ भेजी जा रही है।जिस पर खुद प्रधानमंत्री संज्ञान ले रहे है।

172 वाच टावर से निगरानी
कुंभ मेले की सुरक्षा को लेकर एडीजी एस एन साबत ने बताया कि कुंभ मेले में 175 देशों के राजदूतों के आगमन की सम्भावना है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पहले से ही प्रशासन मुस्तैद है। पुलिस किसी भी तरह की कोई चूक नही होने देना चाहती है।उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में निगरानी के लिए 172 वाच टावर बनाने की योजना है।इस काम को दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही मेले में 137 डायवर्जन स्थल चुने गए हैं ।जहां पर बैरियर लगाकर आने जाने वालों की जांच पड़ताल की जाएगी। मेले में किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

4000 कॉटेज की टेंट सिटी
मेला क्षेत्र में 4000 कॉटेज की टेंट सिटी बसाई जा रहा है। जिसकी सुरक्षा को लेकर मेला प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारी लगातार लगे है।उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले विदेशी अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ उनकी सुरक्षा के इंतजाम बेहद जरूरी जिसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है।और जल्द ही उन्हें जल्द ही लागू किया जाएगा।

आईटी एक्सपर्ट की टीमें गठित
कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर भी निगरानी बरतने की तैयारी है।ऐसे में पहले से आईटी एक्सपर्ट की टीमें गठित कर सोशल मीडिया की निगरानी पर लगा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रबंधन के साथ कम्युनिकेशन प्लान होर्डिंग प्लान को भी बेहतर करने के लिए कहा गया है। सोशल मिडिया पर मेले को लेकर किसी भी तरह अफवाह फैलाने या दुष्प्रचार करने वालों पर नजर रहेगी।और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नही जायेगा।

कुंभ मेले में व्यापक पैमाने पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन
वही मेला अधिकारी किरण विजय आनंद ने बताया की कुंभ मेले में व्यापक पैमाने पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।मेले में प्रदर्शनी कला ग्राम हैंडलूम बुक फेयर सहित आकर्षक प्रदर्शनी लगेंगे जिसमें देश दुनिया के अलावा हम शायरियों की भी भीड़ होती है। इन सब को देखते हुए बड़े पैमाने में प्लानिंग के साथ मेला के अधिकारी काम कर रहे है।

संगम में रिवर क्रूज का संचालन
कमिश्नर आशीष गोयल ने मीडिया को जानकारी दी कि शहर में 10 फ्लाईओवर 11 से 14 महीने में बने हैं।इसके अलावा छह रेलवे स्टेशन के पुल और फुटओवर बृज बनाए जा रहे हैं।जिले सहित आसपास 250 सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है । 62 चौराहों को चौड़ा किया गया है।उन्होंने कहा कि पहली बार संगम में रिवर क्रूज का संचालन किया जायेगा। साथी सभी विभागों के स्मृतियों को स्थाई बनाने के लिए कॉफी टेबल बुक बनाने की योजना है।