
Mohammad kaif
Mohammad Kaif in Prayagraj: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला पूर्व खलाड़ी मोहम्मद कैफ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने चलती नाव से यमुना में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मोहम्मद कैफ महाकुंभ से पहले त्रिवेणी के संगम में डुबकी लगाए।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाडी मोहम्मद कैफ ने प्रयागराज में यमुना नदी में तैराकी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर अपना वीडियो पोस्ट किये। इसमें वो ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अबे! तैराकी यहीं सीखी है। मोहम्मद कैफ करीब डेढ़ मिनट तक यमुना में तैरते हुए नजर आ रहे हैं।
मोहम्मद कैफ कुछ देर तक चलती नाव पर खड़े होते हैं और यमुना में चलती नाव पर से ही छलांग लगा देते हैं। कुछ देर तक यमुना नदी में स्विमिंग करने के बाद वो नाव के करीब आते हैं और अपने दोस्तों से कहते हैं कि इसी यमुना में तो तैरना सीखा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रही है।
Updated on:
30 Dec 2024 05:08 pm
Published on:
30 Dec 2024 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
