2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज: भव्य होगा महन्त नरेंद्र गिरि का षोडसी भंडारा, देश दुनिया के संत होंगे शामिल

Narendra Giri Death. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की आत्मा की शांति के लिए 5 अक्टूबर को बाघम्बरी मठ में षोडसी भंडारा का आयोजन होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Oct 2021, 6:46 PM IST

Narendra Giri

Narendra Giri

प्रयागराज. Narendra Giri Death. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की आत्मा की शांति के लिए 5 अक्टूबर को बाघम्बरी मठ में षोडसी भंडारा का आयोजन होगा। इसमें देश- दुनिया के संत और महात्मा शामिल होंगे। षोडसी भंडारा के लिए मठ के संतों ने तैयारी शुरू कर दी है। बाघम्बरी गद्दी के चारों तरफ भव्य टेंट लग गए हैं। टेंट में संतों के बैठने से लेकर रुकने की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजा गया आमंत्रण-

निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महराज ने जानकारी देते हुए बतया कि महन्त नरेंद्र गिरि के षोडसी भंडारा में आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आमंत्रण भेजा गया है। साथ ही 13 अखाड़ों के महंत और संतों को भी बुलाया गया है। 5 अक्टूबर को सुबह विधिविधान से पूजा पाठ होने के बाद संत महात्मा प्रसाद ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट से की गई अपील, CBI जांच की हो Judicial Monitoring

षोडसी भंडारा में यह होगा खास-

अखाड़े सचिव रविंद्र पूरी महाराज ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि को जिस तरह के भोजन पसन्द थे, उसी तरह का भोजन षोडसी भंडारा में बनेगा। इसमें सादी दाल, चने की दाल, उरद की दाल, शाही पनीर, मिक्स्बेज सब्जी, कढ़ी, पूड़ी, कचौड़ी, सदा चावल, पुलाव और महंत नरेंद्र गिरि का पसंदीदा देशी घी युक्त खीर प्रसाद के रूप में रहेगा।

मठ के चारों तरफ लगे भव्य टेंट-
षोडसी भंडारा की तैयारी जोरों से चल रही है। बाघम्बरी मठ में चारों तरफ भव्य टेंट लगा दिए गए हैं। गेट के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर को सजाया जा रहा है। पूरे परिसर को भगवा कलर के टेंट से सजाया जा रहा है और दीवारों पर कलरफुल लाइटिंग की जा रही है। षोडसी भंडारा की भव्यता को देखते हुए तैयारी की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश