29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर NCRMU ने आन्दोलन के लिए कर्मचारियों से बैलेट पेपर के माध्यम से मांगा समर्थन, जानें कितने लोगो ने जताई सहमति

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनसीआरएमयू(Ncrmu) के महामंत्री आर डी यादव का ऐलान कर्मचारियों के लिए मरते दम तक लड़ता रहूंगा। बैलेट पेपर के माध्यम से कर्मचारियों ने हड़ताल का किया समर्थन जानें कितने प्रतिशत लोगों ने पक्ष एवम कितने प्रतिशत लोगों ने विपक्ष में मतदान किया।

less than 1 minute read
Google source verification
nps_go_back_news.jpg

Prayagraj News: एनसीआरएमयू के महामंत्री आर डी यादव ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) के तीनों मंडलों प्रयागराज,झांसी, आगरा में आंदोलन करने से पहले सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समर्थन मांगा गया है जिसमें गुप्त रूप से 21 और 22 नवंबर को बैलेट पेपर के माध्यम से कर्मचारियों ने अपना पक्ष रखा। जिसमें 95.53 प्रतिशत कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में आंदोलन करने के पक्ष में मतदान किया।

प्रयागराज मंडल के 29000 कर्मचारियों में 27847 ने मतदान किया जिसमें 27819 कर्मचारियों ने पक्ष में मतदान किया जिसमें 28 कर्मचारियों ने विपक्ष में मतदान किया जिसमें कुल मिलाकर 96.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

झांसी मंडल के 16424 कर्मचारियों में 16223 ने मतदान किया जिसमें 16213 पक्ष में मतदान किया जिसमे 10 कर्मचारियों ने विपक्ष में मतदान किया जिसमें झांसी मंडल में कुल 98.71 प्रतिशत मतदान हुआ।

आगरा मंडल के 9341 कर्मचारियों ने मतदान किया जिसमें 8720 कर्मचारियों ने मतदान किया जिसमें 8698 कर्मचारियों ने पक्ष में मतदान किया जिसमें 22 कर्मचारियों ने विपक्ष में मतदान किया जिसमें कुल 93.11प्रतिशत पक्ष में मतदान हुआ।

एनसीआर मुख्यालय डिवीजन मंडल के 7120 कर्मचारियों में 6785 कर्मचारियों ने मतदान किया जिसमें 6783 कर्मचारियों ने पक्ष में मतदान किया जिसमें 2 लोगों ने विपक्ष में मतदान किया। जिसमें कुल 95.2 प्रतिशत पक्ष में मतदान हुआ।

कुल एनसीआर (NCR) जोन में 61646 कर्मचारियों में से 59575 कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें 59519 कर्मचारियों ने पक्ष में मतदान किया जिसमें 62 कर्मचारियों ने विपक्ष में मतदान किया जिसमें कुल एनसीआर जोन में 95.53 प्रतिशत कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर समर्थन दिया।

Story Loader