
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मंत्री का वादा हुआ फेल, अब हवाई चप्पल पहनने वाले नहीं कर सकेंगे हवाई सफर, जानिए क्यों
प्रयागराज: हवाई सफर करने वालों के लिए दुःखत खबर है अब हवाई सफर करना बेहद महंगा हो गया है। पहले की अपेक्षा में दो गुना अधिक किराया बढ़ गया है। अब मुंबई जाने के लिए 14 हजार के ऊपर किराया देना होगा। रविवार को प्रयागराज-मुंबई उड़ान का किराया 14 हजार को पार कर गया। लगातार किराया में बढ़ोत्तरी को लेकर आम जन अब रेलवे की तरफ मुख कर दिया है। दोपहर में किराया 13395 तक पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद 14280 में जा गिरा।
ट्रेनों में लगी है लंबी प्रतीक्षा
होली के बाद अब परदेशियों की वापसी जाने में लगा है। जिसकी वजह से रेलवे में लंबी लाइन लगी हुई है। कुछ रेलवे की सूची को देखने के बाद हवाई उड़ान का विकल्प तो है, लेकिन उसके महंगे किराये ने मुसाफिरों की राह मुश्किल कर दी है। प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और पुणे जाने वाले विमान की बात करें तो उनका किराया दो गुना से ज्यादा हो गया है। हवाई सफर का किराया महंगा होने से अब आम जन को सफर अधूरा हो रहा है।
10 शहरों को जोड़ता है प्रयागराज
आप को बता दें कि प्रयागराज से मुंबई समेत 10 शहरों को जोड़ता है। यहां से इंडिगो की हवाई सेवा लगातार संचालित है। अब होली मनाने के बाद से लोग फिर से काम पर वापसी के लिए बेताब हैं। तमाम शहरों का किराया 10 हजार रुपये से ज्यादा हो जाने की वजह से लोग परेशान हैं कि वह क्या करें। प्रयागराज से रविवार और सोमवार को मुंबई का किराया 14280 एवं 12390 रुपये हो गया है।
इसी तरह दिल्ली का किराया 12328, 10913, पुणे का किराया 12281, 9081, बंगलुरु का किराया 13457 एवं 12567 रुपये तक हो गया है। 20 और 21 मार्च को रायपुर का किराया भी 12162 और 10692 रुपये हो गया है। इसके अलावा प्रयागराज-देहरादून, प्रयागराज-भोेपाल, प्रयागराज-इंदौर उड़ान का भी किराया छह से दस हजार रुपये के बीच है। किराया अधिक होने से सफर करना मुश्किल हो रहा है।
Published on:
20 Mar 2022 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
