
प्रयागराज। जिले के अति पवित्र स्थलों में माता कल्याणी देवी मंदिर शामिल है। यहां ३२ अंगुल की प्रतिमा स्थापित की गई है। मां कल्याणी की गिनती शक्तिपीठ स्थलों में की जाती है। पद्म पुराण के प्रयाग महात्म्य के 76वें अध्याय के 17वें श्लोक में मां कल्याणी के स्वरूप का जिक्र किया गया है। मत्स्य और ब्रह्मवैवर्त पुराण में भी मां कल्याणी की महिमा का बखान है।
फल के साथ सब्जियों का लगाया जाता है भोग
कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र के समय पूजा पाठ के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां मिठाइयां, फल के साथ हरी सब्जियां भी चढ़ाई जाती है। आभूषणों से माता का शृंगार किया जाता है। मुंडन, छेदन आदि धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लोग आते हैं।
श्रद्धालुओं ने बताई महिमा
कल्याणी देवी मंदिर में मंगलवार को दर्शन के लिए पहुंची पूर्व विधायक नीलम करवरिया ने कहा कि यह सच्चा दरबार है। सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माता के दर्शन मात्र से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा नित्यानंद उपाध्याय, सिद्धांत तिवारी आदि ने माता की महिमा का वर्णन किया।
Published on:
18 Oct 2023 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
