मामले में प्रयागराज पुलिस ने आठ लाख लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 7.76 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 12 मोबाइल भी जब्त किए गए। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार लोग कुछ दिनों से सट्टा चला रहे थे। इसमें जो लोग लिप्त हैं, उनके नाम सामने आए हैं। गिरफ्तार किए गए आठ में से दो लोगों का आपराधिक इतिहास है। आपको बता दें कि प्रयागराज में जुए के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शहर में जुए एवं ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए ऑपरेशन क्लीन शुरू किया गया है।