15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप के बाद मासूम की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मारी गोली, भागते समय पुलिस पर किया था फायरिंग

Prayagraj Rape Case: प्रयागराज के सोरांव में मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में दबोच लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे से हुई। इसमें वह बच्ची को अपनी साइकिल पर बैठाकर खेतों की ओर ले जाते नजर आया था।

less than 1 minute read
Google source verification

Prayagraj Rape Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में दबोचा है। आरोपी बदमाश ने मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर साइकिल पर घुमाने के बहाने सूनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर डाली और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गया था। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला था। वहीं आरोपी की पहचान होने के बाद जब उसकी घेराबंदी करनी चाही तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पैर में मारी गोली (Prayagraj Rape Case)
Prayagraj Rape Case: भाग रहे आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई। ऐसे में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उपचार के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खंगाला 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे
Prayagraj Rape Case: घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेप और हत्या के अलावा पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाने की पुलिस के साथ एसओजी की टीम बदमाश की तलाश कर रही थी, वहीं एक टीम को केवल सीसीटीवी कैमरे खंगालने की जिम्मेदारी दी गई। इस टीम ने करीब 150 कैमरे खंगाले गए।