
प्रयागराज. सोमवार को प्रयागराज बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक हुई। बैठक शामिल सभी महन्तों ने निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी को अध्यक्ष घोषित किया। चुने जाने के बाद नये अध्यक्ष रविंद्र पूरी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का चुनाव परंपरा के अनुरूप हुआ है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष होने के नाते सबसे पहली प्राथमिकता है कि सनातन धर्म की रक्षा करना है। इसके साथ ही जो भी पार्टी राम के लिए है वही पार्टी संतों के लिए है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बने इसके लिए संत भाजपा के साथ है।
दरअसल, महन्त नरेंद्र गिरि मौत के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष का पद खाली था। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद के लिए कई महन्तों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश किया था। सोमवार को प्रयागराज बाघम्बरी गद्दी में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी को अध्यक्ष घोषित चुन लिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र पूरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परंपरा के अनुरूप चुनाव सम्पन्न हुआ है। चुनाव बैठक में सभी प्राचीन अखाड़े शामिल हुए।
संत भाजपा के साथ – रविन्द्र पुरी
निराजनीं अखाड़े के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र पूरी ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का चुनाव परंपरा के अनुरूप हुआ है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष होने के नाते सबसे पहली प्राथमिकता है कि सनातन धर्म की रक्षा करना है। इसके साथ ही जो भी पार्टी राम के लिए है वही पार्टी संतों के लिए है। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और केंद्र में फिर से भाजपा सरकार बने इसके लिए संत भाजपा के साथ है।
भव्य होगा मेले का आयोजन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पूरी महराज ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद प्रयागराज में कुम्भ होगा। प्रयागराज में होने वाले कुम्भ को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भव्य रूप से आयोजित कराएगा। सभी अधिकारियों के साथ ही माघ मेले और आगमी कुम्भ का आयोजन प्रयागराज में सकुशल आयोजित होगा।
भाजपा की बनेगी सरकार
यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक है। यूपी और उत्तराखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महन्त, संत और संयासी सभी भाजपा के साथ है। यूपी में फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही बनेंगे। जो राम के साथ है संत उसके साथ है।
Published on:
25 Oct 2021 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
