
Prayagraj Road Accident: नैनी ब्रिज के पास कीडगंज क्षेत्र में बांगड़ धर्मशाला के पास ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम ने आगे चल रही पिकअप को और पिकअप ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।
इस घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत की सूचना आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डीसीएम में फंसे चालक का शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के कारण यमुना पुल और अलोपीबाग फ्लाईओवर पर यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।
मृतक पप्पू फूलपुर का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी सामने आई है कि वह डीसीएम लेकर नैनी क्षेत्र की ओर जा रहा था। बताया गया कि डीसीएम कुंभ से संबंधित किसी कार्य में लगी थी और उस पर कई युवक भी सवार थे। जब यह वाहन कीडगंज थाना क्षेत्र में बांगड़ धर्मशाला के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना के बाद कंटेनर पलट गया और डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू किया।
खबर अपडेट की जा रही है।
Updated on:
26 Dec 2024 08:23 am
Published on:
26 Dec 2024 02:31 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
