30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज: मजार के मौलाना का बेटा गिरफ्तार, छेड़खानी और धर्म परिवर्तन के आरोपों में हुई कार्रवाई

यूपी के प्रयागराज जिले के छोटा बघाड़ा में मजार के मौलाना के बेटे को गिरफ्तार कर,कर्नलगंज पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट, और धर्म परिवर्तन के आरोपों में कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification
prayagraj_son_of_maulana_of_majar_arrested.jpg

प्रयागराज: शहर के छोटा बघाड़ा में स्थित मजार के मौलाना के बेटे को कर्नलगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में कार्रवाई की गई है। आरोपी का दावा है कि वह महिला को पहचाना नहीं है। साथ ही, कर्नलगंज पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज कर लिया है। गुरुवार को पुलिस पीड़िता का कोर्ट में कलमबंद बयान दर्ज कराएगी। एक महिला ने छोटा बघाड़ा स्थित मजार के मौलाना मुश्ताक अली के बेटे अकरम, जुनैद, फैजान और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, छेड़खानी और धर्म परिवर्तन कराने की धारा में कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। महिला ने मौलाना के ऊपर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि, 2018 में महिला की बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी। इस घटना के कुछ महीने बाद मौलाना की भी मौत हो गई। पीड़ित महिला ने मौलाना के बेटों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार किया है और उसने खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader