
Prayagraj Violence: बवाल में शामिल फरार उपद्रवियों की खोज में जुटी प्रयागराज पुलिस, दिल्ली, मुंबई और पंजाब होने की संभावना
प्रयागराज: 10 जून को जुमे के नमाज के बाद बवाल के मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी जारी है। अब तक पुलिस ने लगभग 100 से अधिक उपद्रवियों की गिरफ्तारी कर ली है। लगातार खोजबीन के बाद भी सीसीटीवी में कैद आरोपियों का सुराग लगाने के लिए अब प्रयागराज पुलिस रिश्तेदारों पर नजर टिका दी है। लगातार दबिश देने के बावजूद फरार उपद्रवियों की गिरफ्तारी में सफलता नजे मिलने पर अब दिल्ली, मुंबई और पंजाब तक संपर्क साधा जाएगा। आशंका है कि यह आरोपी बवाल करने के बाद अन्य राज्यों में रह रहे रिश्तेदारों के यहां अपना ठिकाना बनाया है।
एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष समेत कई की तलाश
प्रयागराज अटाला बवाल में नामजद एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष, अटाला पार्षद समेत कई अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। इसके साथ ही बवाल में शामिल रहे मस्जिद के सफाई कर्मी, युवाओं का ब्रेनवॉश करने वाले मुतवल्ली अफीज, पार्षद फजल खां समेत अन्य की पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। सभी आरोपी घर से फरार है। इसके साथ ही अभी आरोपी की लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। लगातार दविश देने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर अब उनके रिश्तेदारों पर नजर बनाई जा रही है।
करीबियों से जानकारी जुटा रही है पुलिस
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह जानकारी मिली है कि अटाला बवाल में शामिल फरार उपद्रवियों प्रयागराज न होकर अन्य राज्यों में शरण ले रखी है। जानकारी मिली है दिल्ली, मुंबई और पंजाब रिस्तेदारी होने से वह वहां पर बैठे हैं। अब पुलिस गोपनीय तरीके से इन उपद्रवियों का लोकेशन ट्रेस करने के बाद गिरफ्तारी करेगा। इस्पेक्टर खुल्दाबाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बवाल में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश जारी है। जानकारी अनुसार अन्य जिलों में संपर्क साधा जा रहा है। इसके साथ बवाल में शामिल उपद्रवियों के साथ ही परिवार के भी सदस्य फरार हैं। परिजनों के गिरफ्तरी के बाद ही दबाव बनाकर बावलियों की गिरफ्तारी की जाएगी। सभी खोजबीन टीम लगी है।
Published on:
25 Jun 2022 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
