इलाहाबाद. जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के बादलगंज गांव के पास शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने सपा नेता को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। जानकारी होते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल सपा नेता को देर रात पुलिस की मदद से स्थानीय लोग जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यमुनापार इलाके के घूरपुर में बादलगंज का रहने वाला गजराज सिंह पटेल समाजवादी पार्टी के नेता है। बताया जा रहा है कि गजराज सिंह पटेल, सपा के राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह का करीबी है। मिली जानकारी के अनुसार एक हत्या के मामले में नैनी जेल गया था। वह जमानत पर पंद्रह दिन पहले ही छूटकर आया है।