
Railway news: कोयला लेकर कानपुर जा रही मालगाड़ी में प्रयागराज के पास आग लग गई। जिससे रेलकर्मी हैरान हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
इस गाड़ी में हुई घटना
Railway news: न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से कोयला लादकर न्यू कानपुर स्टेशन को जा रही मांगलाड़ी संख्या 43753 डीएफसी अप रूट से होकर गुरूवार सुबह 10:15 बजे न्यू ऊँचडीह स्टेशन (गरेथा) गाव के समीप पहुंची थी। तभी मालगाड़ी के 24वें वैगन मे भीषण आग लग गई। इससे रेल कर्मियों साहित आसपास के लोगों मे अफरातफरी मच गई। रेल कर्मियों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस लिया। इसके बाद उक्त रूट से मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
Published on:
24 Oct 2024 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
