27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश, गिरे ओले, 38 जिलों में अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। बुंदेलखंड, रायबरेली समेत कई इलाकों में इसका असर साफ दिखाई दिया है, जबकि 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अवध क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ, गोंडा, […]

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो: पत्रिका

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। बुंदेलखंड, रायबरेली समेत कई इलाकों में इसका असर साफ दिखाई दिया है, जबकि 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को अवध क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी और अंबेडकरनगर में बूंदाबांदी दर्ज की गई, वहीं रायबरेली में ओले गिरे।

धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश

अयोध्या और सुल्तानपुर में धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश हुई। बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और जालौन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कानपुर, औरैया, कानपुर देहात, उन्नाव और हरदोई में भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस मौसम बदलाव से गेहूं, सरसों, चना, अरहर जैसी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से आ रही हवाओं के कारण यह बदलाव हुआ है और 29 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तापमान में करीब 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि 29 से 31 मार्च के बीच अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 1 अप्रैल को भी पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं।