
UP News: राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो राजा भैया की साली साध्वी सिंह की भी एंट्री हो चुकी है। इन सबके बीच जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि लखनऊ पुलिस उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उल्टा मेरे पति की शह पर मेरी छोटी बहन साध्वी सिंह ने मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दी है।
भानवी सिंह ने लिखा है कि इसी बहन ने मेरा घर तोड़ा है। उन्होंने 30 सितंबर 2022 का एक शिकायती पत्र भी एक्स पर शेयर किया है। लखनऊ के हजरतगंज थाना प्रभारी को संबोधित इस शिकायती पत्र में उन्होंने लखनऊ की एक साझेदारी फर्म की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि फर्म की संपत्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ है।
बहन ने भानवी पर लगाया था आरोप
दरअसल, बीते दिन राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन ने उनके उपर और एक चैनल के पत्रकार के उपर आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि साजिश के तहत उनका चरित्र हनन किया जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने लिखा था कि उनका संबंध राजा भैया से है यह बताकर उनका चरित्र हनन किया गया है। पीड़िता ने तहरीर में लिखवाया है कि पैतृक संपत्ती के विवाद के चलते जानबूझकर मनगढ़त आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायत की जांच कर के कार्यवाही की जाएगी।
Published on:
01 Sept 2023 01:52 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
