
Raja Bhaiya
LokSabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रतापगढ़ और कौशांबी लोकसभा सीट पर सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। भारतीय जनता पार्टी से राजा भैया की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए एवं राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को बगैर शर्त के राजा भैया ने समर्थन किया था। इसी का ईनाम राजा भैया को कौशांबी लोकसभा सीट मिल सकती है। इस लोकसभा सीट में प्रतापगढ़ जिले की कुंडा और बाबागंज विधानसभा आती हैं।
जिसमें कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खुद विधायक हैं एवम् उन्हीं की पार्टी से बाबागंज सीट से विनोद सरोज विधायक है। अगर ऐसा हुआ तो राजा भैया की पार्टी से लोकसभा में टिकट पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार को मिल सकता है।
कौशांबी लोकसभा सीट में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया काफी अपना वर्चस्व रखते हैं। राजा भैया के चलते भाजपा अपना अपना प्रत्याशी बदल सकती है सबकी नजरें अब बीजेपी के हाई कमान के फैसले पर टिकी हैं।
Published on:
18 Mar 2024 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
