अमिय नन्दन सिन्हा, आईजी/आरपीएफ/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आरपीएफ प्रशिक्षण केन्द्र सूबेदारगंज में अपने जवानों व अधिकारियों के जज्बे व हौसले की दिल खोल कर प्रशंसा की गयी। सम्पू्र्ण महाकुम्भ-2025 के दौरान श्री अमिय नन्दन सिन्हा, आईजी/आरपीएफ/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा सभी रेल यात्रियों व श्रद्वालुओं को सुरक्षित उनके घर भेजने की जिम्मेदारी स्वयं अपने कंधो पर उठा रखी थी और उनके द्वारा इस महाकुम्भ के प्रारम्भ में ही अपने सभी अधिकारियों व जवानों को मूलमंत्र दिया गया था कि आरपीएफ सभी श्रद्वालुओं/यात्रियों को बिना किसी खरोंच के सुरक्षित घर पहुंचायेंगी। अपने मुखिया के दिये मूलमंत्र को आरपीएफ के सभी अधिकारियों व जवानों के द्वारा हर विषम परिस्थिति के वावजूद सम्भव कर दिखाया।