
यूपी के प्रतापगढ़ में एक बेटे ने चंद पैसों के लिए अपनी मां की आंख निकाल दी। बेटा इतने पर ही नहीं रुका, उसने आंख निकालने के बाद मां की गला दबाकर हत्या भी कर दी। उस मां की हत्या करते समय उसका कलेजा नहीं कांपा, जिसने उसे पाने के लिए कई दिन व्रत रखे। मंदिरों में अपना माथा फोड़ा। काफी मन्नतों के बाद उसके रूप में एक चिराग मिला। उसे क्या पता था वही चिराग उसे मौत के घाट उतार देगा।
मां को पीट पीटकर निकाली आंखें
घटना के बाद महिला के पति और हैवान बने बेटे के पिता सुखई लाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे उनके बेटे बबलू ने उन्हें काम के बहाने गांव वाले घर में भेज दिया। उनके जाते ही उसने अपनी मां की डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद मां की आंखें निकालने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या का कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप
मरने वाली कांति देवी के पति ने बताया कि मैं तीन भाई हूं और हमारी जमीन राम गमन वैन मार्ग में चली गई थी। जिसमें 17 लाख रुपये हमें मिलने वाले थे। जिसमें से 5 लाख 70 हजार हमें मिलने वाले थे। सुखई लाल ने आगे कहा कि मेरे तीन बेटे और एक बेटी है। पत्नी कांति देवी ने पैसों को चारों में बराबर बाटने को बोला इसलिए दूसरे नंबर का बेटा बबलू अपने मां से लड़ाई करने लगा और प्रताड़ित करने लगा। और अंत में मार डाला।
Published on:
11 Jun 2023 09:15 pm

बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
