23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयाप्रदा की याचिका पर सपा सांसद आजम खां को नोटिस जारी, कोर्ट ने कहा…

कोर्ट ने पत्रावली को देखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया केस विचारणीय है और सभी विपक्षियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
less than 1 minute read
Google source verification

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खां व अन्य को नोटिस जारी की है। यह नोटिस बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा की चुनाव याचिका पर जारी की गयी है। याचिका की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एस.डी. सिंह ने दिया है।

यह भी पढ़ें:

बीजेपी की इस सांसद की बढ़ सकती है मुश्किल, चुनाव याचिका पर नोटिस जारी


याची अधिवक्ता के. आर. सिंह का कहना है कि याची ने दो आधारों पर आजम खां के चुनाव को चुनौती दी है। एक उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के कुलाधिपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा। कानून के तहत वे लाभ का पद रखते हुए चुनाव नहीं लड़ सकते । दूसरा आधार यह है कि उन्होंने धार्मिक आधार पर भावनायें भड़का कर वोट मांगा। इन दोनों आधारों पर चुनाव निरस्त किया जाय। कोर्ट ने पत्रावली को देखते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया केस विचारणीय है और सभी विपक्षियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

BY- Court Corrospondence

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग