
Praygaraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज में 21 और 22 नंबर को दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के प्रथम दिन का भव्य शुभारंभ विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखा अधिकारी शिक्षा निदेशालय पायल सिंह एवं विद्यालय के प्रबंधक संजय अग्रवाल की पत्नी संगीता अग्रवाल पुत्री संयोजक पूर्विका अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना सिंह सेंगर द्वारा गुब्बारे को आकाश स्तंभ में स्पर्श करते हुए हुआ।
वार्षिक उत्सव में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत मनमोहक आकर्षक पी.टी द्वारा हुआ। हिंदी मीडियम इंग्लिश मीडियम द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं हुई जिसमें स्कूल बैग रेस, गुब्बारा रेश,मेंटल मैथ, हाई जंप, लेमन रेश,म्यूजिकल चेयर आदि छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में ज्ञानवर्धक से युक्त विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी,सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गृह विज्ञान प्रदर्शनी, बेकरी परिधान प्रदर्शनी भी लगाई गई।सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा चंद्रयान-3 रोवर प्रज्ञान विक्रम लैंडर एवं स्मार्ट सिटी स्मार्ट बोर्ड का प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने विभिन्न रंग बिरंगी स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल में भी लुफ्त उठाया।
मुख्य अतिथि पायल सिंह ने छात्राओं को भी कद उत्साह पूर्वक पूरे लगन और मेहनत से करने का सुझाव देकर अपने आशीर्वाद वचन से छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वार्षिक उत्सव की कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे जिला विद्यालय निरीक्षक सेकंड रमेश तिवारी, विद्यालय के प्रबंधक संजय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना योग नुक्कड़ नाटक प्रयाग ढेडिया जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा छात्राओं को लगन और मेहनत से अध्ययन करने और मोबाइल का उचित उपयोग करने की जानकारी देते हुए उज्जवल भविष्य का शुभाशीष दिया। प्रधानाचार्य अंजना सिंह सेंगर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके कार्यक्रम का समापन किया गया।
Published on:
23 Nov 2023 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
