25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘देशभर में हेल्थकेयर का मजबूत नेटवर्क बना रही है सरकार’, प्रयागराज दौरे पर बोलीं केंद्रीय मंत्री

अनुप्रिया पटेल रविवार को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जहां पूरे देश में पहले 7 एम्स हुआ करते थे, आज 23 एम्स स्थापित हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 8 Jun 2025, 11:45 AM IST

Anupriya patel

प्रयागराज के सर्किट हाउस में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल। फोटो: IANS

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल कहा कि पिछले 11 साल में केंद्र सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। सरकार ने 20 साल पुरानी नीति को बदल कर नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लाने का काम किया है, जिसके तहत आज हम हर तरीके के हेल्‍थ केयर पर ध्‍यान दे रहे हैं।

'12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे आम नागरिक'

केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाने के लिए पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक आयुष्मान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम नागरिक ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से आम जनता को किफायती दर पर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं। हमारा उद्देश्य आम जन को स्वास्थ्य की सेवाएं सुलभ और किफायती उपलब्ध कराना है। इस दिशा में हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और लोगों को चिकित्सा सुविधा हर जगह मिल रही है।

कांग्रेस की बयानबाजी पर अनुप्रिया का पलटवार

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के विदेश दौरे को लेकर की गई कांग्रेस की बयानबाजी को भी पटेल ने अनावश्यक करार दिया। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर देश के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस के नेता इस विषय पर अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:मथुरा में दिल दहला देने वाला हादसा दीवाल से टकराई कार, सरकारी चिकित्सक की जिंदा जलकर मौत

प्रतिनिधिमंडल जिन देशों में गया है, वहां से आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की सराहना की गई है, इस मोर्चे पर वह देश भारत के साथ खड़े हैं, इस बात को सभी देशों ने स्पष्ट रूप से कहा है। इस प्रतिनिधिमंडल की ओर से ऑपरेशन सिंदूर में दिए गए निर्णय और देश की नीतियों के बारे में बताया गया है।"

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग