18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज में नहीं थम रहा कत्ल का सिलसिला, नैनी में भाजपा नेता के बेटे को गोली मारकर हत्या

घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी यमुनापार और सीओ पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने गांव के एक शख्स पर आरोप लगाया है जो समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और भाजपा की जीत के बाद खुशी जताने पर बृजेश से झगड़ा कर लिया था। आऱोप है कि वह शख्स जुए का अड्डा चलवाता है। उस पर ही कत्ल का शक है।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज में नहीं थम रहा कत्ल का सिलसिला, नैनी में भाजपा नेता के बेटे को गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में नहीं थम रहा कत्ल का सिलसिला, नैनी में भाजपा नेता के बेटे को गोली मारकर हत्या

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज जनपद में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हत्या जैसी घटनाएं घट रही है। बुधवार को दो युवकों को गोलीमार हत्या कर दी गई तो वहीं गुरुवार को स्कूल से बच्चे को लेने जा रहे सख्स को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। नैनी स्थित मल्हरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बगल में आकर गोली मारी। मौके पर ही 45 वर्षीय बृजेश की मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसपी यमुनापार और सीओ पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं। परिवार के लोगों ने गांव के एक शख्स पर आरोप लगाया है जो समाजवादी पार्टी से जुड़ा है और भाजपा की जीत के बाद खुशी जताने पर बृजेश से झगड़ा कर लिया था। आऱोप है कि वह शख्स जुए का अड्डा चलवाता है। उस पर ही कत्ल का शक है।

क़ातिलों ने मारी पांच गोली

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी आकर रोने-बिलखने लगे। मौके पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बताया गया कि मृतक के पिता भाजपा नेता थे।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: पति के पास पर्याप्त आय है तो पत्नी भरण-पोषण की है हकदार

नवाबगंज में भी हत्या

प्रयागराज में यमुनानगर में हत्या हुआ तो वहीं गंगापार नवाबगंज इलाके के रामपुर गांव के 28 वर्षीय नीरज मिश्रा का रेलवे ट्रैक पर सुबह शव मिलने पर परिवार के लोग आक्रोशित होकर शव के पास धरने पर बैठ गए। कत्ल का आरोप लगाते हुए वे एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। घटनास्थल पर सीओ सोरांव कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर परिवार के लोगों से बात कर रहे हैं। नीरज के पिता शिवमूरत मिश्रा का निधन हो चुका है। घटना पर अभी रहस्य बना हुआ है। मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी है।