तेजाब फेकनें की धमकी
पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह का आरोप है कि महिला आयोग के दौरे के बाद महिला छात्रावास की अधीक्षक छात्राओं को धमका रही है। छात्रावास में नोटिस भी लगाई गई है कि छात्राएं अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकती है।पत्र में उन्होंने कहा है कि आयोग की ओर से डीजीपी को पत्र लिखने के बावजूद सुरक्षा नहीं मिल सकी है। ऋचा सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ चितरंजन कुमार और कुलानुशासककी भी शिकायत इस पत्र में की गई है। ऋचा का कहना है शिकायत के बाद उन पर एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस पर उन्होंने आयोग से दोबारा निरीक्षण का अनुरोध किया है। उन्होंने धमकी का भी आरोप लगाया है हालांकि धमकी किसने और कब दी यह स्पष्ट नहीं किया है।