16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board और CBSE ने ‌हिस्ट्री की किताब में किया बदलाव, जानें कौन सा विषय नहीं पढ़ेंगे छात्र

UP Board और CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हिस्ट्री के किताब से कुछ विषय हटा दिया है। 12वीं के स्टूडेंट्स को अब ये विषय नहीं पढ़ाया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
hisoty_books_1.jpg

12वीं के स्टूडेंट्स को अब मुगल दरबार का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने एकेडमिक सेशन 2023-24 से 12वीं में चलने वाली इतिहास की किताब ‘भारतीय इतिहास के कुछ विषय- II’ से शासक और इतिवृत्त-मुगल दरबार यानी लगभग सोलहवीं और सत्रहवीं शताब्दियां को हटा दिया है।

अकबरनामा और बादशाहनामा नहीं पढ़ाया जाएगा
बच्चों को अकबरनामा और बादशाहनामा, मुगल शासक और उनका साम्राज्य, पांडुलिपियों की रचना, रंगीन चित्र, आदर्श राज्य, राजधानियां और दरबार, पदवियां, उपहार और भेंट, शाही परिवार, शाही नौकरशाही, मुगल अभिजात वर्ग, सूचना तथा साम्राज्य, सीमाओं के परे, औपचारिक धर्म पर प्रश्न उठाना जैसे बिन्दुओं को पढ़ाया जाता था। इसी प्रकार 11वीं की किताब से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति, समय की शुरुआत से पाठ हटाए गए हैं।

समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व भी हटाया
12वीं की सिविक की किताब समकालीन विश्व राजनीति से समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व और शीतयुद्ध का दौर पाठ पूरी तरह से हटा दिया गया है। स्वतंत्र भारत में राजनीति की किताब से जन आंदोलनों का उदय और एक दल के प्रभुत्व का दौर हटाया गया है।


इसमें कांग्रेस के प्रभुत्व की प्रकृति, सोशलिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय जनसंघ, स्वतंत्र पार्टी के विषय में पढ़ाया जाता था। 10वीं की लोकतांत्रिक राजनीति-2 की किताब से लोकतंत्र और विविधता, जनसंघर्ष और आंदोलन, लोकतंत्र की चुनौतियां पाठ हटाए गए हैं।

रिवाइज्ड बुक्स का लिंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर है
यूपी बोर्ड के सचिव ‌दिब्यकांत शुक्‍ल ने बताया, “NCERT ने एकेडिक सेशन 2023-24 के लिए सब्जेक्‍ट के अनुसार रिवाइज्ड बुक्स का लिंक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर है। रिवाइज्ड सिलेबस के अनुसार पब्लिश बुक्स मार्रकेट में हैं।”