
UP BOARD EXAM RESULT 2018 बोले एक्सपर्ट- हाईस्कूल के 70 फीसदी और इंटरमीडिएट का 68 फीसदी छात्र हो सकते हैं पास
इलाहाबाद.यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अब से कुछ ही घंटे की देरी पर जारी कर दिया जायेगा। रिजल्ट को आप http://results.patrika.com/ पर क्लिक कर देख सकते हैं। सुबह से ही परिणाम जानने के लिए छात्रों में उत्सुकता है। वहीं अभिभावक भी पहली बार काफी दबाव महसूस कर रहे हैं। एक बात तो साफ देखी जा रही है कि परसेंटेज को लेकर छात्रों के साथ अभिभावकों में भी चिंता दिख रही है।
70- से 75 फीसदी रह सकता है हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2017 की बात करें तो पिछले साल 81.18 प्रतिशत परीक्षार्थीयों ने बाजी मारी थी। जो कि 2016 के परिणाम के मुकाबले 6.48 प्रतिशत कम था। जानकारों की मानें तो इस बार परिक्षा परीणाम पिछली बार की अपेक्षा में कम रह सकता है। लेकिन परिणाम के प्रतिशत में बहुत अंतर आने की उम्मीद नहीं है। अंग्रजी के प्रवक्ता और एजूकेशन एक्सपर्ट अशोक मिश्रा ने पत्रिका से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार का हाईस्कूल का पासिंग परसेंटेज 73 फीसदी के आसपास हो सकता है। वहीं हाईस्कूल में गणित पढ़ाने वाले शिक्षक सतीश उपाध्याय कहते हैं कि इस बार हाईस्कूल का प्रतिशत 70 के बीच आने के अनुमान है।
68 फीसदी रह सकता है इंटरमीडिएट का परिणाम
इंटरमीडिएट परीक्षा की बात करें तो पिछली साल इस परीक्षा में 82.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बाजी मारी थी। जो कि 2016 के परिणाम की तुलना में 5.37 प्रतिशत कम रहा था। इस बार के परीक्षा परिणाम को लेकर इंटर कालेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता और एजूकेशन एक्सपर्ट धीरेन्द्र सिंह कहते हैं कि परीक्षा परिणाण पिछली साल की तुलना में कम होगा। धीरेन्द्र कहते हैं कि परीक्षा का पासिंग परसेंटेज 74 के आसपास जा सकता है। वहीं इंटर कालेज में फिजिक्स के प्रवक्ता व एक्सपर्ट वंश वहादुर यादव कहते हैं। इस बार का परिणाम 68 फीसदी के आस-पास रह सकता है। रसायन विज्ञान के शिक्षक आनंद कहते हैं कि इस बार इंटरमीडिय का परिणाम 71 फीसदी के आस-पास होने की उम्मीद है।
Published on:
29 Apr 2018, 9:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.