परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने और नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के अतिसंवेदनशील और संवदेनशील परीक्षा केंद्रों पर एसटीएफ तैनात किया गया है। नकलमाफिया एनआईयू की रडार पर होंगे। ताकि पेपर आउट ना हो सके। परीक्षा केंद्रों पर दो-दो केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं। ऐसे में अगर कोई नकल करते परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात अगर कोई शिक्षक नकल प्रकरण में शामिल मिला तो उसे तत्काल डिबार करने का निर्देश दिया गया है।