29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड रद्द करेगा 176 स्कूलों की मान्यता, जानिए वजह

176 स्कूलों को बोर्ड एग्जाम में सेंटर न बनाने के लिए कहा गया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Gopal Shukla

•

Updated: 19 Dec 2022, 7:14 AM IST

up_board.jpg

यूपी बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा की तारीखें जारी करेगा। परीक्षा के लिए सेंटर बनाने की तैयारी भी चल रही है। इस बीच बोर्ड 176 स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकता है। इस पर बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने इन स्कूलों को 2023 की बोर्ड परीक्षाओं का केंद्र नहीं बनाने को कहा है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को बोर्ड और इंटरनल एग्जाम में इन 176 स्कूलों में नकल होने की शिकायत मिली थी। स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

20 स्कूलों की मान्यता रद्द
यूपी बोर्ड की दी हुई जानकारी के अनुसार, 176 स्कूलों में से बोर्ड ने 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। सबसे अधिक 27 स्कूल आजमगढ़ मंडल से हैं। प्रयागराज मंडल में चार स्कूल हैं।

प्रयागराज के स्कूलों की मान्यता वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड की मान्यता प्रदान करने वाली समिति को मामला भेज दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कई मामलों में संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक यानी DIOS और क्षेत्र के डिविजनल ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (सेकंडरी) से भी रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, कई स्कूल ऐसे हैं, जिनके लिए DIOS के साथ-साथ शिक्षा के ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर पर मान्यता वापस लेने को कहा गया था।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग