UP by election: प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान बसपा और भाजपा के एजेंट आपस में भिड़ गए। बसपा के एजेंटो द्वारा कुर्सियां भी तोड़ी गई। इस दौरान फूलपुर से बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के साथ की गई हाथापाई में उन्हें चोट भी लगी।
बताया गया कि बीएसपी के एजेंट अनूप सिंह और उनके साथियों ने की हाथापाई की।
मामले में प्रयागराज के डीएम रवींद्र कुमार ने कहा मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार आरोपियों पर कार्रवाई करेंगे।