
Up by-election: यूपी की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में एक सीट प्रयागराज के फूलपुर की भी है। जहां मतदान जारी हो चुका है। पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सारी तैयारियों के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया गया है। फूलपुर सीट पर कुल 220 पोलिंग स्टेशन यानी मतदान स्थल बनाए गए हैं।
435 बूथों पर होगी वोटिंग
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा में कुल 220 मतदान स्थलों पर 435 बूथ बनाए गए हैं। जहां वोटिंग शुरू हो गई है। इसमें 12 क्रिटिकल बूथ, 10 माडल बूथ और 1 पिंक बूथ भी बनाया गया है। हर पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षा के भारी इंतजाम भी किए गए हैं।
12 प्रत्याशी मैदान में हैं
फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा से दीपक पटेल और सपा से मुहम्मद मुजतबा सिद्दिकी की सीधी टक्कर है। दोनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी है। हालांकि आज प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।
Published on:
20 Nov 2024 07:55 am
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
