4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP में नहीं लिखी जा रही पुलिस वाले की FIR, 12 दिन से गायब है बेटा, भूख हड़ताल को मजबूर परिवार

इलाहाबाद में यूपी पुलिस के सिपाही के बेटे की गुमशुदगी का नहीं दर्ज हो रहा मुकदमा, परिवार के साथ करेगा भूख हड़ताल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 21 May 2018, 3:34 PM IST

Allahabad Thana

इलाहाबाद धूमनगंज थाना

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश में गुंडाराज नहीं चलेगा, गरीब को न्याय मिलेगा और थानों में हर एक की सुनवायी बिना किसी पक्षपात या भय के होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब ऐसा कहा था तो एक उम्मीद जगी थी कि स्थितियां बदलेंगी, पर रह-रहकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं उससे उम्मीदें टूट रही हैं। बानगी के लिये इलाहाबाद की ही घटना को लें। यहां पुलिस के एक सिपाही की ही एफआईआर नहीं दर्ज की जा रही है। उसका बेटा पिछले 12 दिनों से गायब है पर पुलिस उसे ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। अब हारकर सिपाही पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल करने जा रहा है।


मामला इलाहाबाद के धूमनगंज पुलिस थाने का है। आरोप है कि सिपाही फुल्लर सिंह की तहरीर के बावजूद पुलिस उसके बेटा के अपहरण का मुकदमा नहीं दर्ज कर रही। पिछले 12 दिनों से फुल्लर का बेटा गायब है, जिसे लेकर पूरा परिवार परेशान है। सिपाही फुल्लर व उसका परिवार न्याय के लिये भटक रहा है।


फुल्लर के मुताबिक रिपोर्ट इसलिये नहीं लिखी जा रही है, क्योंकि जिस अपहरण का मुकदमा वह लिखवाना चाहता है उसमें कर्नलगंज थाने में तैनात एक चौकी प्रभारी के भाई पर ही इसका आरोप है। लगातार जिस तरह से पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है और दिन बीतते जा रहे हैं परिवार किसी अनचाहे खौफ में मुब्तिला होता जा रहा है। परिवार किसी भी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान और डरा हुआ है।


फुल्लर खुद यूपी पुलिस का सिपाही है। उनकी मानें तो उन्होंने मामले की शिकायत जिले के कप्तान से लेकर एडीजी तक से कर चुके हैं। पर कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। अबुबकरपुर निवासी फुल्लर के मुताबिक उनका बेटा सर्वेश सिंह नौ मई से गायब हैं। सर्वेश अपने घर से बोलेरो गाड़ी लेकर निकला था, पर घर नहीं लौटा। कुछ दिन पहले सर्वेश का मोबाइल उसके दोस्त के पास से मिला। पर उसके दोस्त से न तो पुलिस ने पूछताछ की और न ही नामजद रिपोर्ट लिखी गयी। इससे परेशान होकर सिपाही फुल्लर ने एसएसपी दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल करने की बात कही।
By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश