5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP TET 2017: 83 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, धरे गये कई मुन्ना भाई

प्रशासन के दावे की खुली पोल, फेल हुई नकल विहीन परीक्षा कराने की योजना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 15 Oct 2017, 10:01 PM IST

UP TET 2017

परीक्षा

इलाहाबाद. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2017 रविवार को संपन्न कराई जा सकी। इस परीक्षा में जहां प्राइमरी के अभ्यर्थियों को पर्य़ावरण और गणित तो जूनियर के अभ्यर्थियों को विज्ञान विषय ने खूब छकाया। इस परीक्षा को प्रदेश में प्राथमिक स्तर के 570 केंद्रों और उच्च प्राथमिक स्तर के 1064 केंद्रों पर संपन्न कराई गई। दो पालियों में हुई प्राथमिक स्तर की परीक्षा में करीब 80 प्रतिशत और उच्च प्राथमिक स्तर में करीब 87 प्रतिशत अभ्यर्थीयों ने हिस्सा लिया। शिक्षामित्रों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में कम्टीशन को लेकर भी चर्चा खूब रही। परीक्षा के दौरान कुछ जिलों में अनियमितताएं भी सामने आई हैं।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ सुत्ता सिंह ने परीक्षा संपन्न होने के बाबत जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए पूरी तरह से तैयारी की गई थी। फिर भी नकल माफियाओं ने परीक्षा में धांधली करने की पुरजोर कोशिश की। सुत्ता सिंह ने बताया कि नकल करने के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आजमगढ़ में पकड़ा गया मुन्ना भाई

श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर में दूसरी पाली के दौरान एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। अन्य केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज मे दूसरी पाली के दौरान लखनऊ के परीक्षार्थी अभिषेक सिंह के स्थान पर मेंहनगर थाना क्षेत्र के मउली बछवल गांव निवासी यदुवीर सिंह पुत्र अमला सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी फूलपुर दिनेश गुप्ता ने पकड़ लिया।

भदोही जिले में स्टैटिक मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई

शिक्षक पात्रता परीक्षा में ड्यूटी को लेकर मनमानी करना भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह को भारी पड़ गया। जिलाधिकारी विशाख जी ने निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर अधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाई की है। अधिकारी कमलजीत सिंह को टीईटी परीक्षा में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया था लेकिन जिलाधिकारी जब परीक्षा का निरीक्षण करने इंद्र बहादुर नेशन इंटर कालेज पहुंचे तो वहां स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित मिले और उनके स्थान पर भूमि संरक्षण के वरिष्ठ सहायक ग्रुप बी ज्ञानप्रकाश पाए गए। इस मनमानी पर जिलाधिकारी ने अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

संतकबीरनगर जिले में चिट के साथ पकड़ाया अभ्यर्थी

जिले चार केंद्रों पर टीईटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। टीईटी की पहली पाली की परीक्षा के दौरान खलीलाबाद के हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देने आए परवेज़ खान नामक छात्र को चिट के साथ गाईडी कर रहे अध्यापक अमरनाथ पांडे ने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले करदिया।

दूसरे के स्थाप पर परीक्षा देते धराये

वहीं अमरोहा के राजकीय डिग्री कॉलेज गजरौला में दो परीक्षार्थी दोनों कार्बन कॉपी लेकर चली गईं। वहीं औरैया के वैदिक इंटर कॉलेज में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। बागपत के जैन इंटर कॉलेज में एसटीएफ की सूचना पर राघव प्रताप सिंह के स्थान पर परीक्षा दे रहे शहनवाज को पकड़ा गया। यहीं संजीव कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे विनय कुमार सिंह को भी पकड़ा गया। इस सभी पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश